विभिन्न मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा ज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को दिया जिसमें मांग की गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/रिठौरा। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद बरेली के तत्वाधान में शुक्रवार को प्रान्तीय महा मंत्री डाक्टर मनोज कुमार, जिला अध्यक्ष डा लाखन सिंह, जिला मंत्री डा अजीत सक्सेना , जिला कोषाध्यक्ष डा कुलदीप कुमार विश्नोई , प्रांतीय संगठन मंत्री डाक्टर एस0 पी0 पांडे , सह जिला मंत्री डा संतोष कुमार गुप्त , डा0 एस0 पी 0सक्सेना , महिला उपाध्यक्ष चमन जहां, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, सैयद जाकिर अली, हरि ओम , आसिफ अली , संगठन मंत्री विवेक मोहन सिंह ,परमेश्वर दयाल आदि ने एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को दिया जिसमें मांग की गई।
 
सभी प्रधानाचार्य बोर्ड के मूल्यांकन 2026 कार्य में पूर्ण सहयोग करना चाहते हैं ।लेकिन उनके पद की गरिमा के विपरीत कार्य अंकेक्षण से उन्हें तत्काल प्रभाव से मुक्त किया जाए । सभी प्रधानाचार्यों ने कहा कि विगत वर्षों प्रधानाचार्य प्रधान परीक्षक , उप नियंत्रक आदि बनते रहे हैं ।लेकिन इस वर्ष यूपी बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को उनकी प्रतिष्ठा व गरिमा के विपरीत अंकेक्षक का कार्य सौंप कर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है । अतः परिषद ने मांग की कि मूल्यांकन निर्देशिका में शामिल किए गए इस कार्य को तत्काल वापस लिया जाए । सभी प्रधानाचार्यों ने सामूहिक रूप से यह भी निर्णय लिया की अंकेक्षक अपना पारिश्रमिक एक रुपया प्रति कापी भी नहीं लेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें