राजनीति
नैनी पुलिस ने नकबजनी मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
यह कार्रवाई 24 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई
नैनी, प्रयागराज। नैनी पुलिस ने नकबजनी घर में चोरी के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शनि उर्फ दिलेश्वर (24 वर्ष) पुत्र स्व. कौशल के रूप में हुई है, जो झोपड़ पट्टी मिन्टो पार्क, थाना कीड़गंज का निवासी है। उसका स्थायी पता ग्राम महुलार, थाना लालगंज, जनपद मिर्जापुर बताया गया है।पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 24 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई।
अभियुक्त को कीड़गंज थाना क्षेत्र स्थित एक कबाड़ की दुकान से गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ थाना नैनी में दर्ज मु0अ0सं0 296/2024, धारा 457/380 भादवि के तहत मामला दर्ज था।यह मामला 9 मई 2024 का है, जब वादी किशोर कुमार वैश्य निवासी विवेक नगर, नैनी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सामान और लैपटॉप चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना नैनी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पूछताछ में कबूल किया जुर्म
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त शनि उर्फ दिलेश्वर ने चोरी की घटना को स्वीकार करते हुए बताया कि उसने बहकावे में आकर यह अपराध किया था।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, अभियुक्त के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें थाना नैनी और थाना पुरामुफ्ती में दर्ज मुकदमे शामिल हैं।।पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Comments