विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को  पुरानी पेंशन योजना  में शामिल किए जाने पर एमएलसी ने  खुशी जताई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर : प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने  मिलकर प्रदेश के समस्त विषय विशेषज्ञ शिक्षकों  कों पुरानी पेंशन योजना में सम्मिलित किए जाने  धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया । शिक्षक विधायक ने कहा की प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत विषय विशेषज्ञ शिक्षकों को वित्त विभाग के शासनादेश के माध्यम से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना में सम्मिलित किए जाने का मार्ग प्रशस्त करना अत्यंत सराहनीय एवं ऐतिहासिक निर्णय है। यह निर्णय न केवल शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करेगा, बल्कि उनके मनोबल एवं समर्पण को भी नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आपके इस संवेदनशील एवं शिक्षकों के हित में लिए गए निर्णय के लिए हम सभी विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की तरफ़ से आपका हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें