नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
संघर्ष से सफलता तक: ऋषभ चौरसिया बने युवाओं के प्रेरणास्रोत
उन्होंने द डांस कम्पनी इंडिया में पूरे देश के टॉप 30 में अपनी जगह बनाई
नैनी, प्रयागराज। आज के दौर में जहां युवा अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं रिशब चौरसिया ने अपने हुनर, मेहनत और समर्पण से पूरे देश में एक खास मुकाम हासिल किया है। डांस, स्पोर्ट्स, फिटनेस और समाजसेवा जैसे कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए उन्होंने न केवल खुद को स्थापित किया, बल्कि हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा भी बने हैं।ऋषभ चौरसिया का सफर आसान नहीं रहा, लेकिन उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें लगातार आगे बढ़ाया। उन्होंने द डांस कम्पनी इंडिया में पूरे देश के टॉप 30 में अपनी जगह बनाई।
इसके साथ ही वे 2013 में नेशनल फुटबॉल प्लेयर के रूप में भी अपनी पहचान बना चुके हैं।उनकी उपलब्धियों की सूची काफी लंबी है—वे मिस्टर इंडिया के प्रथम विजेता रहे हैं और वर्ष 2023 में मिस्टर वर्सटाइल का खिताब भी अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने देश का नाम रोशन किया, जहां 2022 में वर्ल्ड डांस ओलंपियाड में दूसरा स्थान प्राप्त किया।डांस की दुनिया में उनकी पकड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्हें 2022 और 2023 में बेस्ट कोरियोग्राफर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
इसके अलावा उन्हें भारत गौरव सम्मान 2022, गांधी स्मृति सम्मान और इंडियन कल्चर अवॉर्ड 2022 जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा जा चुका है।रिशब चौरसिया कई रियलिटी शोज़ जैसे इंडिया टैलेंट, टैलेंट प्लस सीजन-2 और द फेमेड डांस चैंपियनशिप में भी चयनित रह चुके हैं। साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल ग्रूवफेस्ट के तहत मलेशिया और वियतनाम जैसे देशों में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।सिर्फ डांस ही नहीं, वे मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और फिटनेस के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं।
उन्होंने आर डी एक्स योगा सेंटर, डांस सेंटर, मॉडलिंग क्लास, म्यूजिक क्लास, फिटनेस एवं एक्सरसाइज सेंटर और इवेंट मैनेजमेंट जैसी कई संस्थाओं की स्थापना कर युवाओं को मंच प्रदान किया है।शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में भी उनका योगदान उल्लेखनीय है। वे गवर्नमेंट ऑफ इंडिया उद्यम से प्रमाणित हैं और चंडीगढ़ छाया स्कूल ऑफ आर्ट के प्रिंसिपल के रूप में कार्य कर चुके हैं। साथ ही कोलकाता सुरो भारती यूनिवर्सिटी से प्रमाणित सेंटर संचालित करते हैं और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एग्जामिनर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
पिछले 15 वर्षों से वे एक सर्टिफाइड डांस टीचर के रूप में कई स्कूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। वे बॉलीवुड और भोजपुरी एल्बमों में भी कलाकारों को डांस सिखा चुके हैं। समाज सेवा के क्षेत्र में भी ऋषभ चौरसिया पीछे नहीं हैं। वे सिविल डिफेंस में फायर फाइटर के रूप में कार्यरत हैं और जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में डांस सिखाकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देते हैं।ऋषभ चौरसिया का मानना है कि “अगर मेहनत सच्ची हो तो कोई भी सपना दूर नहीं।” आज वे न केवल एक सफल कलाकार और ट्रेनर हैं, बल्कि समाज के लिए एक सच्चे मार्गदर्शक भी बन चुके हैं।
swatantra prabhat prayagraj news स्वतंत्र प्रभात Motivational Success Story प्रयागराज समाचार Naini news नैनी खबर Rishabh Chaurasiya success story ऋषभ चौरसिया सफलता कहानी youth inspiration India युवाओं के प्रेरणास्रोत dance talent India डांस टैलेंट इंडिया Mr India winner मिस्टर इंडिया विजेता World Dance Olympiad वर्ल्ड डांस ओलंपियाड best choreographer award बेस्ट कोरियोग्राफर अवॉर्ड fitness and sports youth फिटनेस और स्पोर्ट्स युवा प्रेरणादायक कहानी talent achievement India टैलेंट अचीवमेंट इंडिया social work youth समाजसेवा युवा dance teacher India डांस टीचर इंडिया youth icon Prayagraj युवा आइकॉन प्रयागराज struggle to success संघर्ष से सफलता


Comments