सीवर टैंक की सफाई करते समय,,दम घुटने से पिता पुत्र की मौत

कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को टैंक के बाहर निकाला गया,, तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

घाटमपुर। कानपुर के कल्याण पुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा सामने आया है,, जहां सीवर टैंक की चपेट में आने से पिता पुत्र की मौत हो गई,, घटना गूबा गार्डन इलाके की हैं,, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई,, हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,, जानकारी के मुताबिक जावेद अपने पुत्र आखिव के साथ सीवर टैंक की सफाई करते के लिए उतरे थे, टैंक के भीतर जहरीली गैस का असर इतना तेज था,,
 
दोनों कुछ कुछ ही देर में बेहोश हो गए,, काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी, सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचे,, रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ और एंबुलेंस को बुलाया गया,, कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को टैंक के बाहर निकाला गया,, तत्काल हैलट अस्पताल भेजा गया,
 
अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने जांच के बाद पिता पुत्र को म्रत घोषित कर दिया,, कल्याण पुर एसीपी आशुतोष यादव के अनुसार प्रारम्भिक जांच में मौत की बजह सीवर टैंक के अंदर मौजूद जहरीली गैस मानी जा रही है,, पुलिस ने दौनो पिता पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है,,यह भी जांच की जा रही है कि सीवर की सफाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं,,इस हादसे ने एक बार फिर सीवर सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें