अकीदत के साथ अदा की गई ईद की नमाज

मौलानाओं पर बरसा प्यार

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली/​रिठौरा। थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रिठौरा ईदगाह में मुख्य नमाज मौलाना मुकर्रम रजा ने मुकम्मल कराई। नमाज के बाद मुल्क में खुशहाली और भाईचारे की दुआ मांगी गई। इस दौरान नगर के रोजेदारों ने मौलाना मुकर्रम रजा की खिदमत को सराहते हुए उन्हें 1,00,001 रुपये का नजराना पेश कर सम्मानित किया।
 
​दूसरी ओर, क्षेत्र के गांव तुलसीपुर,गुपलापुर, मुल्लापुर,लभेड़ा उर्फ बुलंद नगर,भंडसर,बंजरिया, सावरखेड़ा ,मुंडिया अहमदनगर, अलीनगर और भीकमपुर में भी ईद की धूम रही। यहां मौलाना लईक अहमद ने नमाज अदा करवाई, जिन्हें ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से सवा लाख रुपये का नजराना भेंट किया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।
 
मौके पर चौकी प्रभारी वैभव गुप्ता, एसआई दिनेश कुमार सिंह, आकाश चौधरी, कांस्टेबल सौरभ चौधरी के साथ ही राजस्व विभाग से कानूनगो जगदीश गंगवार और लेखपाल दिनेश कुमार सिंह,धर्मेश कुमार, सुधीर कुमार,व्यवस्थाएं संभालते नजर आए। नमाज के आशिक अली, उवैस अली डा माजिद, सहित तमाम लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें