देश का किसान, नौजवान, बेरोजगार पीड़ित है : सांसद राम प्रसाद चौधरी

शोहरतगढ़ में किसान-नौजवान-मजदूर सम्मेलन का  हुआ आयोजन, सरकार पर साधा निशाना, 2027 की तैयारी का किया आह्वान

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर: समाजवादी पार्टी के तरफ से शोहरतगढ़ के निकट अंसारी हॉस्पिटल के बगल मैदान में किसान नौजवान मजदूर सम्मेलन का आयोजन रविवार को पूर्व विधायक व  सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व बस्ती सदर से सांसद   रामप्रसाद चौधरी ने सरकार पर निशाना साधते  हुए कहा कि  वर्तमान भाजपा सरकार से देश की जनता परेशान है। जनता को आज हर मुद्दे पर गुमराह किया जा रहा है।
 
प्रत्येक वर्ष दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा करने वाली वर्तमान सरकार 12 वर्षों में 24 करोड़ रोजगार देने वाली भाजपा सरकार विफल है। आज 15 करोड़ नौजवान देश में बेरोजगार है।  अब देश की जनता अखिलेश यादव को  चाहती है। देश का किसान, नौजवान, बेरोजगार पीड़ित है। जो पीड़ित है वही पीडीए है। पीड़ित के उद्धार के लिये जनता को आगामी चुनाव में सरकार बदलने की जरूरत है।
 
पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव उर्फ ललई यादव ने कहा कि गैस सिलेंडर की ,खाद की, रोजगार की व अन्य तमाम समस्याएं सिर चढ़कर बोल रही हैं। पीडीए समाज के जागरूक होने पर एकजुटता से जनता के हित की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है।
कार्यक्रम आयोजक व पूर्व विधायक सपा नेता चौधरी अमर सिंह ने कहा कि बुद्ध की धरती से लेकर लखनऊ तक सदैव क्षेत्र की जनता की समस्याओं की लड़ाई लड़ता रहा हूँ और सपा के मुखिया की अगुवाई में जनता की आवाज बनकर  जनसेवा करता रहूंगा। किसान, नौजवान,,महिला ,मजदूर विरोधी सरकार को जनता आगामी चुनाव में जवाब देगी।
 
विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून  ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज नहीं रह गया, महिलाओं का अपमान, किसानों पर अत्याचार बढ़ गया है। सरकार जनहितैषी नहीं है, अडानी, अम्बानी वाली भाजपा सरकार को हटाकर अब सपा की अखिलेश सरकार को लाने की जरूरत है। जो जनता को सम्मान और किसानों, नौजवानों की समस्या का निदान करेगी।
 
सम्मेलन को सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव,  डॉ वेद प्रकाश, जोखन चौधरी , घिसियावन यादव,  राममिलन भारती, धर्मेंद्र सोलंकी, कमरुज्जमा,,अलाउद्दीन, बहरैची, विभा शुक्ला, जावेद अहमद, बेचई यादव, पारस नाथ विश्वकर्मा, हरीराम यादव, इंदू पासवान आदि ने सम्बोधित कर आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा मुखिया व पीडीए नायक अखिलेश यादव को मजबूत करने की बात कही।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें