गोरखपुर में पत्नी और बेटे बने कातिल:कलह का खौफनाक अंजाम: घरेलू विवाद में पति की पीट-पीटकर हत्या, दोनों गिरफ्तार

नशे का आदि था पति ,कांशीराम आवास की घटना

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र से एक बेहद मर्मिक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने ऐसा भयावह रूप ले लिया कि एक महिला ने अपने ही बेटे के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, 24/25 मार्च 2026 की रात काशीराम कॉलोनी में रहने वाले रमेश बेलदार की घरेलू विवाद के दौरान निर्मम पिटाई कर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पत्नी गीता और पुत्र पंकज ने मिलकर पीढ़ा (लकड़ी का बैठने वाला स्टूल) और डंडे से हमला किया, जिससे रमेश की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ताल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

बस्ती जनपद में  पचास के बजाय डेढ़ सौ मीटर नाली निर्माण कर सरकारी धन को बर्बाद कर रहे प्रधान तरेता  Read More बस्ती जनपद में  पचास के बजाय डेढ़ सौ मीटर नाली निर्माण कर सरकारी धन को बर्बाद कर रहे प्रधान तरेता 

पूछताछ में सामने आया कि घर में लंबे समय से पारिवारिक कलह चल रही थी, जो उस रात हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से और आवेश में आकर मां-बेटे ने यह खौफनाक कदम उठा लिया।
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पीढ़ा भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि घरेलू विवाद किस तरह रिश्तों को खत्म कर देता है। एक परिवार, जो साथ जीने-मरने की कसमें खाता है, उसी में इतना बड़ा अपराध हो जाना समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।

प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूरे, जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां Read More प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के 9 वर्ष पूरे, जनप्रतिनिधियों ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें