निर्विरोध चुने गए अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष, राजेंद्र कुमार यादव महामंत्री

- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025-2026 के पदाधिकारी व कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र क़े सत्र 2025-2026 के चुनाव में अरुण कुमार सिंह अध्यक्ष व राजेंद्र कुमार यादव महामंत्री निर्विरोध चुने गए। एल्डर कमेटी अध्यक्ष श्रीनाथ सिंह एड व मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एड ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा कर दी है। एल्डर कमेटी चेयरमैन श्रीनाथ सिंह ने शुक्रवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

IMG-20260320-WA0072

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा Read More उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित, महिला कल्याण योजनाओं की हुई समीक्षा

बता दें कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के सत्र 2025 -26 के प्रतिष्ठापरक चुनाव का निर्वाचन शुक्रवार जो निर्विरोध संपन्न हुआ। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्र नाथ सिंह और मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार यादव एडवोकेट, सहायक चुनाव अधिकारीगण सुरेश सिंह कुशवाहा एडवोकेट व राजकुमार पटेल एडवोकेट ने विधिवत सत्र 2025- 26 की नई कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है।

ओबरा की बेटी ने रचा इतिहास, सुश्री श्रुति ओला बनीं आईएएस अफसर Read More ओबरा की बेटी ने रचा इतिहास, सुश्री श्रुति ओला बनीं आईएएस अफसर

 मुख्य चुनाव अधिकारी राजेश कुमार एडवोकेट ने बताया कि नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर अरुण कुमार सिंह एडवोकेट, महामंत्री पद पर राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट, कोषाध्यक्ष पद पर द्वारिका प्रसाद नागर एडवोकेट,वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर बिंदु यादव एडवोकेट, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर के लिए चतुर्भुज शर्मा एडवोकेट व संतोष कुमार यादव एडवोकेट तथा उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे के लिए आशुतोष कुमार पटेल एडवोकेट व आशुतोष कुमार पांडेय एडवोकेट, सचिव प्रशासन पद पर वेद प्रकाश सिंह

गोरखपुर :नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: दो लाख रुपये और सोने की चेन लेने के बाद भी देता रहा धमकी,  Read More गोरखपुर :नहाते समय वीडियो बनाकर ब्लैकमेल: दो लाख रुपये और सोने की चेन लेने के बाद भी देता रहा धमकी,

एडवोकेट, सचिव पुस्तकालय पद पर अभिषेक सिंह मौर्य व सचिव प्रशासन पद पर हरिद्वार एडवोकेट तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर भोला सिंह पटेल एडवोकेट, अशोक कुमार पाठक एडवोकेट, परमेश्वर सिंह एडवोकेट, कृष्ण मुरारी एडवोकेट, गुलाब वैश्य एडवोकेट, तथा अनिल कुमार सिंह एडवोकेट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ! इसी तरह कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर चंद्रकला गिरी एडवोकेट, मार्तंड प्रताप सिंह एडवोकेट, सुमन एडवोकेट, राकेश कुमार सिंह एडवोकेट, सुदेश कुमार एडवोकेट एवं रमन कुमार एडवोकेट का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। उसके बाद सादे समारोह में सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को एल्डर कमेटी चेयरमैन श्रीनाथ सिंह एडवोकेट ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्यगण निर्मलेंदु कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, मुस्ताक अली एडवोकेट, रमेश चंद्र सिंह एडवोकेट व छोटेलाल गौतम एडवोकेट तथा मौजूदा अध्यक्ष जगजीवन सिंह एड, रोशन लाल यादव एड,रणजीत सिंह एड वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट, हीरालाल पटेल एड,महामंत्री प्रदीप कुमार मौर्य एड , वीपी सिंह एड, फूल सिंह एड, कामता प्रसाद यादव एड आदि लोग घोषणा के समय उपस्थित रहे ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें