ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या/शिकायत के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद स्तर एंव विकास खण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम किये गये स्थापित-जिलाधिकारी

कन्ट्रोल रूम के माध्यम से पेयजल समस्या का त्वरित गति से किया जायेगा निस्तारण-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या /शिकायत के त्वरित निस्तारण हेतु जनपद स्तर एंव विकास खण्ड स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित किये गये है कन्ट्रोल रूम के माध्यम से पेयजल समस्या का निस्तारण किया जायेगा इस हेतु नोडल अधिकारी नामित गये है। कन्ट्रोल रूम में दैनिक रूप से प्राप्त होने वाली शिकायतों एंव उसके निस्तारण आख्या को निर्धारित प्रारूप पर पंजिका में दर्ज किया जायेगा।

शिकायतों एवं उसके निस्तारण की सूचना निर्धारित प्रारूप पर शासन एवं राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के ई-मेल ed.swsmup@rediffmail.com पर उपलब्ध कराया जायेगा, समस्त नोडल अधिकारी को शिकायत एंव उसके निस्तारण की सूचना तथा टैंकर संचालन की सूचना निर्धारित प्रारूप पर प्रत्येक दिन सांय 4.00 बजे तक विकास भवन में स्थित पेयजल कन्ट्रोल रूम में मेल एंव वाट्सअप के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेगें।

पुलिस कमिश्नर  से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब Read More पुलिस कमिश्नर  से मिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया वेलफेयर क्लब

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें