ऋतुराज बसंत की बासंती सौंदर्य की निखर रही है प्राकृतिक सुषमा

हल्की वर्षा से आम फसल को होगा लाभ

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

पाकुड़िया, पाकुड, झारखण्ड:-  पिछले दिनों प्रखण्ड मुख्यालय पाकुड़िया सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में हुई हल्की वर्षा से इन दिनों मौसम सुहाना होता दिख रहा है। हालांकि पाकुड़िया के आसमान पर यदा-कदा हल्के घने सफेद बादलों और धूप में 'आंख मिचौली' भी होती दिख रही है। विगत दिनों हुई हल्की वर्षा से भारी क्षति होने की सूचना नहीं है।
 
वहीं प्रखण्ड के किसानों ने पूछने पर बताया कि इससे फसलों को नुकसान नहीं हुआ बल्कि आम फसल को लाभ होता दिख रहा है।ज्ञात हो इस साल भी पिछले वर्ष की तरह आम की फसल अच्छी होने की संभावना है यदि मौसम अनुकूल रहे तब। कृषकों ने कहा कि जिस प्रकार घने सफेद बादल छाए रहे तथा बिजली भी कड़कती रही, उससे लगा कि वर्षा अधिक होगी तो खेतों में पड़े सरसों और पक रही गेहूं फसल को क्षति होती और महुआ फसल भी प्रभावित होता।
 
हल्की बारिश से वृक्षों की डालियों में नई पत्तियां निकलने से फिलहाल मौसम सुहाना होता दिख रहा है। समाचार संप्रेषण करने तक पाकुड़िया के आकाश पर घने सफेद बादल छाए रहे जिससे वर्षा होने की संभावना देखी गई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें