लातेहार में NCORD बैठक: अवैध अफीम-गांजा खेती व तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

अधिकारियों को सतर्क रहने का आदेश

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लातेहार, झारखंड:- लातेहार जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध खेती पर रोक लगाने को लेकर बुधवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय NCORD समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अफीम और गांजा की अवैध खेती, तस्करी तथा इनके दुष्प्रभावों पर विस्तार से समीक्षा की गई।
 
उपायुक्त ने संबंधित अंचल अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में अफीम या गांजा की अवैध खेती की सूचना मिले, वहां तत्काल कार्रवाई करते हुए फसलों का विनष्टीकरण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, इस अवैध गतिविधि में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।उन्होंने अधिकारियों को मादक पदार्थों की बिक्री, सेवन और तस्करी पर लगातार नजर रखने तथा इस प्रकार की गतिविधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।
 
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने कहा कि अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खुफिया तंत्र को मजबूत करने और नियमित छापेमारी अभियान चलाने पर जोर दिया।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि स्कूलों, कॉलेजों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जाएगा।
 
साथ ही, सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।बैठक में अपर समाहर्ता रामा रविदास, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें