राज्यपाल ने किया पूर्व मंत्री चेतराम गंगवार की प्रतिमा का अनावरण
झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा नवाबगंज क्षेत्र कल नहीं हुआ विकास खेद
बरेली/ स्वर्गीय पूर्व मंत्री चेतराम गंगवार के नाम पर बने पार्क में नगर पालिका द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण करवाने के लिए झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को आमंत्रित किया गया।जिसके अनुसार वह आज नवाबगंज पहुंचे यहां पहुंचने पर उन्होंने पूर्व मंत्री की प्रतिमा का अनावरण किया अंत में कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने खेद व्यक्त किया और कहा नवाबगंज क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है यह चिंता का विषय है उन्होंने अपने आठ बार के सांसद रहने के उपरांत जनता के द्वारा उन पर विश्वास जताने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया ज्ञात रहे ।
बरेली लोकसभा सीट से आठ बार सांसद और कई बार केंद्र सरकार में मंत्री रहे अब वह झारखंड के राज्यपाल है उन्होंने नगर पालिका द्वारा पूर्व मंत्री की प्रतिमा स्थापित करने पर उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और कहा वह ठीक कार्य कर रही है उन्होंने झारखंड में स्थित रांची राज्यपाल भवन में बने पार्क में सौ से अधिक प्रकार के गुलाब होने का दावा करते हुए लोगों को रांची आने का निमंत्रण दिया ।
और कहा नगर पालिका द्वारा कई बार विधायक रहे और मंत्री स्वर्गीय चेतराम गंगवार जी की प्रतिमा लगाकर एक मिसाल कायम की है उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन के पलों को दोहराते हुए नवाबगंज की जनता को बधाई दी और कहा इस जनता का मैं जीवन पर्यंत्र जनता का ऋणी रहूंगा क्योंकि यहां की जनता ने मुझे जो प्यार दिया और मुझ पर भरोसा विश्वास किया जिसके तहत में आठ बार सांसद और अब झारखंड के राज्यपाल के रूप में आपके बीच हूं परंतु खेद इस बात का है ।
नवाबगंज क्षेत्र का विकास नहीं हो रहा है यहीं पर क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर एमपी आर्य ने भी विचार व्यक्त किया भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने भी इस कार्य की सराहना की और जनता को संबोधित किया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नवाबगंज नगर पालिका की अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने की यहां पर उपस्थित भदपुरा ब्लॉक प्रमुख रवि शंकर गंगवार नवाबगंज के एक गंगवार पूर्व पिंटू गंगवार भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष विमल शुक्ला हेमेंद्र कुमार एडवोकेट डॉक्टर मीनाक्षी समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित थे इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका नवाबगंज की अध्यक्ष प्रेमलता राठौर ने की और संचालन उनके पति भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र सिंह राठौर ने की।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात bareilly news hindi Uttar Pradesh Politics उत्तर प्रदेश राजनीति Swatantra Prabhat political news Nawabganj Bareilly News Swatantra Prabhat Bareilly बरेली राजनीति Santosh Kumar Gangwar Chetaram Gangwar statue Jharkhand Governor news Bareilly political news BJP leaders Bareilly Nawabganj development issue statue unveiling ceremony political कार्यक्रम Bareilly संतोष कुमार गंगवार चेतराम गंगवार प्रतिमा नवाबगंज बरेली झारखंड राज्यपाल नवाबगंज विकास प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम


Comments