बिना विनियमन शुल्क जमा किये भठ्ठे के संचालन करने पर मेसर्स एवन ईट उद्योग की ट्रैक्टर और ट्रॉली जब्त

मिट्टी का खनन करते हुये भठ्ठे का संचालन किया जा रहा था जिससे राजस्व की क्षति हो रही थी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। मुख्य राजस्व अधिकारी/प्रभारी अधिकारी खनन अजय कुमार तिवारी ने बताया है कि जनपद प्रतापगढ़ में बिना विनियमन शुल्क जमा किये भठ्ठे के संचालन करने पर उनके विरूद्ध लगातार नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में 24 मार्च को तहसील रानीगंज ग्राम गारापुर में मे0 एवन ईट उद्योग प्रो0 अंसार अहमद द्वारा विगत 03 वर्षो से बिना विनियमन शुल्क जमा किये ईट बनाने हेतु प्रयोग में लायी जाने वाली मिट्टी का खनन करते हुये भठ्ठे का संचालन किया जा रहा था जिससे राजस्व की क्षति हो रही थी।
 
भठ्ठा स्वामी को बकाया विनियमन शुल्क जमा किये जाने हेतु भठ्ठे पर जाकर खनन विभाग द्वारा कई बार नोटिस दिया गया परन्तु भठ्ठा स्वामी द्वारा विनियमन शुल्क की धनराशि जमा नहीं करायी गयी जिस कारण खनन विभाग, राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुये भठ्ठे पर कार्यरत 01ट्रैक्टर मय ट्राली को पकड़ कर थाना फतनपुर की अभिरक्षा में दिया गया है। खान निरीक्षक द्वारा बताया गया है कि जनपद में बिना विनियमन शुल्क जमा किये गये समस्त ईट भठ्ठो को चिन्हित कर उस पर कार्यवाही की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार