इलेक्ट्रीशियन एवं साड़ियों की कढ़ाई व छपाई ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु अभ्यर्थी 24 मार्च तक करें आवेदन

सामूहिक प्रशिक्षण योजना वर्ष 2025-26 में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। उपायुक्त उद्योग साहब सरन ने बताया है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अन्य पिछड़ा वर्ग प्रशिक्षण योजनान्तर्गत औद्योगिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से व्यवहारिक सामूहिक प्रशिक्षण योजना वर्ष 2025-26 में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।
 
पुरुष अभ्यर्थियों से इलेक्ट्रीशियन एवं महिला अभ्यर्थियों से साड़ियों की कढ़ाई व छपाई ट्रेड में प्रशिक्षण हेतु आवेदन-पत्र ऑनलाइन वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in  पर 24 मार्च तक ही ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जायेगे। आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के मध्य हो तथा न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल हो। ऑनलाइन आवेदन पत्र के साथ फोटो, हस्ताक्षरी नमूना, आधार कार्ड, बैंक पास बुक की छायाप्रति, आयु व जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।
 
इस प्रशिक्षण हेतु चयनित अभ्यर्थी को निर्धारित मानदेय भी प्रदान किया जायेगा। प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष चयन हेतु  25 मार्च को पूर्वान्ह 11बजे कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, प्रतापगढ़ में साक्षात्कार होगा, जिसमे समस्त अभ्यर्थी अपने मूल अभिलेखों के अनुसार सम्मिलित होगें। प्राप्त आवेदन पत्रों के सापेक्ष लक्ष्य 30 प्रतिशत महिला एवं 05 प्रतिशत दिव्यांगजन के अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें