लखीमपुर खीरी में अवैध मिट्टी खनन का खेल
माफियाओं के हौसले बुलंद
लखीमपुर खीरी। जिले के सिकंदराबाद, नीमगांव, मितौली, गोला मोहम्मदी, फरधान और फूलबेहड़ क्षेत्रों में अवैध मिट्टी खनन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। सूत्रों के अनुसार, खनन माफिया खुलेआम प्रशासनिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए दिन-रात मिट्टी का अवैध उत्खनन कर रहे हैं।बताया जा रहा है कि इन खनन माफियाओं को सत्ता पक्ष से जुड़े कुछ सफेदपोश छोटे नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते इनके हौसले इतने बुलंद हैं कि कार्रवाई का कोई डर नहीं दिखता।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।सूत्रों की मानें तो कुछ खनन माफिया ऐसे भी हैं, जिनकी नजदीकियां विभागीय कर्मचारियों, खासकर खनन विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों से बताई जा रही हैं। यही वजह है कि अवैध खनन का यह खेल बिना रोक-टोक जारी है।
ग्रामीणों का कहना है कि लगातार हो रहे खनन से खेतों की उर्वरता प्रभावित हो रही है और पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है। कई जगहों पर गहरे गड्ढे हो जाने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में क्या कदम उठाता है और क्या खनन माफियाओं पर लगाम लग पाती है या नहीं
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात Swatantra Prabhat UP Swatantra Prabhat Khiri news Lakhimpur Khiri illegal mining soil mining Khiri Neemgaon mining news Mitauli mining case Gola Mohammadi mining Phoolbehad mining news Fardhan mining issue illegal soil mining UP mining mafia Uttar Pradesh environmental damage Khiri rural mining issue India mining department UP लखीमपुर खीरी अवैध खनन मिट्टी खनन यूपी नीमगांव खनन मितौली खनन गोला मोहम्मदी खनन फूलबेहड़ खनन फरधान खनन मामला खनन माफिया यूपी पर्यावरण नुकसान खीरी


Comments