नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सदर विधायक जै किशन शाहु के भतीजे ने सरेआम की गुंडागर्दी युवक को चप्पलों से पीटा
अब सवाल ये उठता है की विधायक चाचा के भतीजे गाजीपुर से दुल्लहपुर जाकर गैस एजेंसी पर क्या कर रहे थे
गाजीपुर- जनपद के सदर विधायक जै किशन शाहु के भतीजे का गुंडागर्दी करते एक विडियो वायर बताया जा रहा है जिसमें विधायक के भतीजे एक युवक को सरेराह चप्पलों से पीटते नजर आ रहे हैं । बताया जा रहा है की विडियो में जो शख्स चप्पलों से एक युवक को पीटते हुए नजर आ रहा है वो कोई और नहीं बल्कि गाजीपुर से समाजवादी पार्टी के विधायक जै किशन साहू के भतीजे मनीष साहू है । जो एक युवक को चप्पलों से पीट रहा है ।
दुल्लहपुर की है घटना
सूचना के मुताबिक ये घटना गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर क्षेत्र अंतर्गत नीलकंठ गैस एजेंसी का है । जहां माननीय के भतीजे साहब गुंडागर्दी करते हुए एक युवक को सबके सामने ही बीच सड़क पर युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है की एक युवक दुल्लहपुर स्थित नीलकंठ गैस एजेंसी पर अपने एक साथी के साथ गैस सिलेंडर लेने पहुंचा था। जहां उसका विवाद वहां मौजूद एजेंसी कर्मीयों से हो गई ।
इसी दौरान वहां मौजूद माननीय विधायक जी के माननीय भतीजे मनीष साहू अपने चाचा का रौब दिखाते हुए पीड़ित युवक पर बरस पड़े । विधायक चाचा के भतीजे मनीष साहू उस युवकों सरेराह चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया । जिसका विडियो वहां मौजूद किसी ने बना लिया व सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । अब सवाल ये उठता है की विधायक चाचा के भतीजे गाजीपुर से दुल्लहपुर जाकर गैस एजेंसी पर क्या कर रहे थे ।
विवाद तो एजेंसी कर्मीयों व युवक के साथ हो रहा था । वहीं कुछ लोगों का कहना है की अभी तो समाजवादी पार्टी की सरकार भी नहीं तो ये हाल है की सपा के विधायक के भतीजे गुंडागर्दी कर रहे हैं । अगर सरकार में होते तो क्या करते। वहीं पुलिस ने बताया की इस घटना की शिकायत पीड़ित द्वारा की गई है । जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है । अब यहां भी एक सवाल उठता है की क्या विधायक चाचा के भतीजे पर पुलिस कार्रवाई होगी या विधायक चाचा भारी पड़ जायेंगे।
चाचा हमरे विधायक पुलिस का करी
गाजीपुर सदर से सपा विधायक जै किशन साहू के भतीजे पर एक कहावत सटीक बैठती है की चाचा हमरे विधायक पुलिस प्रशासन का करी अब यही देखना है की चाचा हमरे विधायक पुलिस प्रशासन का करी सही बैठता है की पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों को सबक सिखाती है ।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh news समाजवादी पार्टी खबर गैस एजेंसी विवाद Swatantra Prabhat UP news assault viral video UP Ghazipur breaking news SP MLA controversy police investigation Ghazipur Swatantra Prabhat Ghazipur news स्वतंत्र प्रभात गाजीपुर गाजीपुर समाचार दुल्लहपुर घटना विधायक भतीजा वायरल वीडियो मनीष साहू गाजीपुर जै किशन साहू विधायक यूपी वायरल वीडियो political controversy UP breaking news Ghazipur


Comments