शहीद दिवस पर वीर शहीदों को यादकर लोगों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

शहीद दिवस पर देश के अमर शाहीद भगत सिंह, सुखदेव राजगुरु को श्रद्धासुमन अर्पित करते पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह  और  अन्य लोग

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। वीरेंद्र सिंह ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में सोमवार को छात्र, युवा, किसान महासम्मेलन के तत्वाधान में शहीद दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें देश के शहीद ए आजम भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु सहित तमाम वीर सपूतों को लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
 
पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह ने कहा कि हमें देश के लिए कुर्बान होने वाले क्रांतिकारी वीर सपूतों को याद कर उनके द्वारा दिए गए देश प्रेम की भावना से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने  कहा कि हम सभी ऐसे देश के नागरिक हैं जहां पर गंगा जमुनी तहज़ीब की महक पूरी दुनिया में मिसाल के तौर पर देखी जाती है। सभी लोगों को चाहिए कि देश व राष्ट्र प्रेम की भावना से एकजुट होकर देश के विकास के लिए अपना योगदान दें। केशव चन्द यादव ने कहा कि देश की आजादी के लिये न्यौछावर होने वाले वीर सपूतों व वीरांगनाओं को देश भुला नहीं सकता।।
 
दीपक यदुवंशी ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दल के लोग आज यहां एक मंच पर शहीद दिवस पर इकट्ठा हैं। क्रांतिकारियों के इतिहास को समझने और उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। माध्यमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रामविलास यादव ने कहा कि युवा पीढ़ी को चाहिए कि वह देश के लिए शहीद होने वाले वीर सपूतों के जीवनी से सीख लेकर देश प्रेम के भावना को आत्मसात करें। इस दौरान काज़ी सुहेल अहमद,  जिल्ले गालिब,  विक्रम यादव, हरिराम यादव, नवीन कुमार दूबे,  विजय यादव, सत्यनारायण यादव, शिवचंद यादव, अंबिका त्रिपाठी, राजीव शुक्ला आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments