रिश्ते की आड़ में नाबालिग को भगा ले गया,युवक
बड़ी बेटी से शादी तय करने आया युवक छोटी बहन को ही भगा ले गया
लालगंज रायबरेली- कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां बड़ी बेटी से शादी तय करने आया युवक छोटी बहन को ही भगा ले गया। पीड़िता महिला ने उन्नाव जनपद निवासी युवक पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के अनुसार, उन्नाव के सिम्मा, सिकंदरपुर कर्ण, बीघापुर निवासी युवक शुभम के साथ उसकी बड़ी बेटी की शादी तय हुई थी। 15 मार्च को युवक अपने परिवार के साथ लड़की देखने आया था। वापस जाते समय उसने छोटी बेटी को साथ ले जाने की जिद की, जिस पर परिजनों ने रिश्ते के भरोसे उसे भेज दिया।
दो दिन बाद बेटा बहन को वापस ले आया, लेकिन आरोप है कि उसी रात करीब 12 बजे युवक फिर घर पहुंचा और चुपके से छोटी बेटी को दोबारा लेकर फरार हो गया।मामले की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार, किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
swatantra prabhat स्वतंत्र प्रभात uttar pradesh crime news लालगंज कोतवाली रायबरेली समाचार Breaking News UP Pramod Kumar Singh Inspector स्वतंत्र प्रभात रायबरेली यूपी क्राइम न्यूज Swatantra Prabhat crime news police investigation Raebareli Swatantra Prabhat Raebareli news kidnapping case UP Raebareli police action नाबालिग लड़की भगाने का मामला उन्नाव युवक शुभम किशोरी बरामद


Comments