नारी सशक्तिकरण की प्रतीक स्मृति इरानी का जन्मदिवस अमेठी में धूमधाम से मनाया गया

अमेठी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने वाली पूर्व सांसद के जन्मदिन पर स्वास्थ्य, दीर्घायु  सफल होने की कामना को लेकर कार्यकर्ताओं ने काटा केक मंदिरों में की पूजा अर्चना 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

गौरीगंज, अमेठी। देश-दुनिया में नारी सशक्तिकरण की सशक्त आवाज एवं प्रखर वक्ता स्मृति जूबिन इरानी का जन्मदिवस अमेठी जनपद में बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की।कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा कार्यालय में केक काटकर की गई, जहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने “दीदी” के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया।
 
इसके पश्चात नवरात्रि के पावन अवसर पर बूढ़न माई मंदिर में प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने माँ के चरणों में नमन कर स्मृति ईरानी के उत्तम स्वास्थ्य व लंबी आयु की कामना की।इसी क्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में माँ कालिकन भवानी मंदिर में विधिवत हवन-पूजन संपन्न हुआ। हवन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी और उनके जीवन में निरंतर ऊर्जा, सफलता एवं जनसेवा की भावना बनाए रखने की प्रार्थना की।
 
जनपद के विभिन्न धार्मिक स्थलों—तपेश्वर धाम, मुसाफिरखाना, दादरा स्थित माँ हिंगलाज धाम एवं अहोरवा भवानी मंदिर—में भी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष पूजन-अर्चन किया गया। सभी ने एक स्वर में माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि स्मृति ईरानी सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहें।पूरा आयोजन केवल जन्मदिवस का उत्सव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और आस्था का अनुपम उदाहरण बनकर सामने आया, जिसमें अमेठी जनपद की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।
 
अमेठी को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने वाली पूर्व सांसद के जन्मदिन के अवसर पर जिला अध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिला महामंत्री विशुभ मिश्रा, पूर्व जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रभात शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष हिंदेश सिंह, प्रवक्ता चंद्रमौली सिंह, वरिष्ठ नेता गिरीश चंद्र शुक्ला, जिला मंत्री आशा बाजपेई सहित अमेठी जनपद के सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी ने मंदिर में हवन पूजन कर उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें