जनगणना-2027: फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न

आगामी जनगणना कार्य के सफल प्रशिक्षण एवं क्रियान्वयन में जनपद के कुल 64 चयनित फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है-जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना" कार्य हेतु जनपद के चयनित "फील्ड ट्रेनर्स" के द्वितीय बैच के प्रशिक्षण कार्यक्रम का अंतिम (तीसरा) दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

IMG-20260323-WA0142

बक्शी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, प्लॉटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी Read More बक्शी क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन का कड़ा प्रहार, प्लॉटरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी जनगणना कार्य के सफल प्रशिक्षण एवं क्रियान्वयन में जनपद के कुल 64 चयनित फील्ड ट्रेनर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन ट्रेनर्स को जनपद के सभी प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बौद्धिक संपदा अधिकार आज के ज्ञान-आधारित समाज की आधारशिला:  कुलपति प्रो.कविता शाह Read More बौद्धिक संपदा अधिकार आज के ज्ञान-आधारित समाज की आधारशिला:  कुलपति प्रो.कविता शाह

प्रशिक्षण के दौरान मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित विभिन्न पहलुओं—जैसे भवन, जनगणना हाउस एवं परिवारों की गणना की अवधारणा—पर विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।

गोरखपुर  ग्रामीण अंचलों में चैत्र नवरात्र की धूम, मंदिरों से बाजार तक दिखी आस्था की रौनक Read More गोरखपुर ग्रामीण अंचलों में चैत्र नवरात्र की धूम, मंदिरों से बाजार तक दिखी आस्था की रौनक

प्रशिक्षण सत्र के छठे दिन सभी ट्रेनर्स को HLO ऐप के माध्यम से नागरिकों से पूछे जाने वाले 34 प्रश्नों एवं उनके उत्तर विकल्पों की जानकारी दी गई। साथ ही परिवार के मुखिया से प्राप्त आंकड़ों को ऐप में दर्ज करने का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सोनभद्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार