राजनीति
चोपन पुलिस को मिली अहम सफलता, अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
जनपद पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से तस्करों के हौसलें पस्त
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 24.03.2026 को समय 20:55 बजे करगरा मोड़, बहदग्राम रेडिया थाना चोपन में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त अरून कुमार पुत्र कल्लू निवासी विकास नगर वार्ड नं०-11 थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र करीब 24 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्त के कब्जे से एक सफेद झोले में 01 किग्रा 10 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना चोपन पर मु0अ0सं0 109/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 दुनिया सिंह थाना चोपन जनपद सोनभद्र, का0 चन्द्रजीत यादव , हे0का0 वीरेन्द्र , का0 कुमार सरोज शामिल रहे।


Comments