बीजपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से मचा हाहाकार, आम जनता परेशान

इंडियन गैस एजेंसी के वितरक के उपर लगा मनमानी का आरोप, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर / सोनभद्र -

बीजपुर क्षेत्र में इन दिनों रसोई इंडियन गैस सिलेंडर की भारी कमी से लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आम परिवारों के साथ-साथ मिष्ठान की दुकानें और कैन्टीन संचालक भी प्रभावित हैं। हालात ऐसे हैं कि कई दुकानदार अब गैस की जगह लकड़ी से खाना बनाने को मजबूर हो गए हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इंडेन गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर वितरण में भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि एनटीपीसी कर्मियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि बीजपुर के आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।

महिलाओं व बेटियों के विकास में दिल खोल कर दान करें - सीमा देवी Read More महिलाओं व बेटियों के विकास में दिल खोल कर दान करें - सीमा देवी

लोगों ने कहा कि इंडियन गैस सिलेंडर स्टोर करके ब्लैक किया जा रहा है । लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर तत्काल ध्यान देने और निष्पक्ष तरीके से गैस वितरण सुनिश्चित कराने की मांग की है, ताकि आम जनजीवन फिर से सामान्य हो सके।

बलराम महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजन के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का  शुभारंभ। Read More बलराम महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवायोजन के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का  शुभारंभ।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार