नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
चोपन ब्लॉक के बीएलओ महेंद्र कुमार सिंह सड़क हादसे में घायल, बाल-बाल बची जान
घटना की जानकारी मिलते ही शिक्षा विभाग व राजस्व विभाग में अफरा तफरी
चोपन /सोनभद्र-
जनपद के चोपन विकास खंड अंतर्गत जुगैल क्षेत्र में रविवार को एक सड़क दुर्घटना में बीएलओ (BLO) महेंद्र कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें समय पर सहायता मिली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, महेंद्र कुमार सिंह (C.S. पिपरा एवं बीएलओ भाग संख्या-97) अपने घर से विभागीय कार्य हेतु जुगैल की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान रास्ते में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर और मुँह पर काफी चोटें आई हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद महेंद्र कुमार सिंह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। चिकित्सकों के अनुसार, चोटें गंभीर हैं लेकिन उनकी स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।बीएलओ महेंद्र कुमार सिंह के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग के उनके सहयोगियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। चोपन ब्लॉक के अन्य कर्मचारियों ने भी उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना।


Comments