राजनीति
स्कूल में चोरी करने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लाखों का सामान किया बरामद।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है।
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज
चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी सूरज धूरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी बिजलीपुर नहर पुल के पास से की गई, जहां पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया गया है। इसमें एक एसर कंपनी का मॉनिटर, एक भारत गैस सिलेंडर और दो अग्निशमन (फायर) सिलेंडर शामिल हैं। बरामद सामान को पुलिस ने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जांच में यह भी सामने आया कि 18 मार्च को आरोपी सूरज धूरिया ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज, जलालपुर के स्टोर रूम का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी के दौरान आरोपियों ने स्कूल के जरूरी उपकरण और गैस सिलेंडर उठा लिए थे।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सूरज धूरिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथी की तलाश अभी जारी है।
crime news prayagraj police Arrest गिरफ्तारी gas cylinder Police Action पुलिस कार्रवाई अपराध समाचार फरार आरोपी Absconding Accused प्रयागराज पुलिस Wanted Accused गैस सिलेंडर चोरी का सामान बरामद स्कूल चोरी मामला School Theft Case वांछित आरोपी सूरज धूरिया Suraj Dhuriya Stolen Goods Recovered एसर मॉनिटर Acer Monitor फायर सिलेंडर Fire Extinguisher इंटर कॉलेज चोरी Inter College Theft मुखबिर सूचना Informer Tip


Comments