विश्व हिंदू महासंघ सोनभद्र में नई ऊर्जा के साथ का विस्तार, शिवकुमार निषाद बने धर्माचार्य जिलाध्यक्ष

शिवकुमार निषाद बने सोनभद्र के नए धर्माचार्य जिलाध्यक्ष

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह ( ब्यूरो) के साथ छायाकार -कु.रीता

सोनभद्र /उत्तर प्रदेश-

विश्व हिंदू महासंघ ने अपनी संगठनात्मक शक्ति को धार देते हुए जनपद सोनभद्र में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। संगठन के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में हुई इन नियुक्तियों से स्थानीय कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह का संचार हुआ है। विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति एवं प्रदेश अध्यक्ष (धर्माचार्य प्रकोष्ठ) आचार्य हरिओम पाठक की गरिमामयी अनुमति के उपरांत सोनभद्र की नई कार्यकारिणी को गति दी गई है।

शिवकुमार निषाद को जनपद सोनभद्र का धर्माचार्य जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नेतृत्व को पूर्ण विश्वास है कि श्री निषाद के कुशल मार्गदर्शन में संगठन जिले में हिंदू धर्म के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा। संगठन के प्रदेश मंत्री नागेश्वर प्रसाद गोंड़ ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का अक्षरश पालन करते हुए हम सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे।

शेरगढ़ ब्लॉक के शिक्षक संघ पंकज गंगवार बने अध्यक्ष  Read More शेरगढ़ ब्लॉक के शिक्षक संघ पंकज गंगवार बने अध्यक्ष

शिवकुमार निषाद के जुड़ने से सोनभद्र में संगठन को नई ऊर्जा और गति प्राप्त होगी। मैं उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता हूँ। नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने ओम गुरु गोरखनाथ जी नम, गोरक्षपीठाधीश्वर जी की जय और जय श्री राम के जयघोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती और सनातन धर्म की सेवा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

सड़क पर मृत पड़े मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक घायल Read More सड़क पर मृत पड़े मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक घायल

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें