विकास भवन में संयुक्त आयुक्त विन्ध्याचल मंडल ने किया समीक्षा बैठक, दिये आवश्यक दिशा निर्देश

समितियो की आन सिस्टम आडिट और डेइंड 20 मार्च तक करे कंप्लीट- योगेन्द्रपाल सिंह

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक विन्ध्याचल मंडल योगेन्द्रपाल सिंह द्वारा विकास भवन सभागार में जनपद सोनभद्र के बी पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि बी पैक्स कंप्यूटराइजेशन भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिससे किसानों को समितियों के माध्यम से पारदर्शी तरीके से कृषि उपकरण ,खाद एवं बीज सुलभ हो सकेगा। इससे उर्वरक एवं बीज की कालाबाजारी बंद होगी, साथ ही कृषकों को बाजार मूल्य से अधिक भुगतान नहीं करना पड़ेगा। 

संयुक्त आयुक्त ने प्रथम एवं द्वितीय चरण में चयनित समितियों की ऑन सिस्टम ऑडिट एवं डायनेमिक डे एण्ड प्रत्येक दशा में 20 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होने यह चेतावनी भी दी कि जो कर्मचारी शिथिलता अथवा लापरवाही बरतेगा, उसके विरुद्ध कार्रवाई संचालित की जाएगी। संयुक्त आयुक्त ने निर्देशित किया कि जिला सहकारी बैंक शाखाओं एवं बी पैक्स के द्वारा क्यू आर कोड के माध्यम से किसानों से भुगतान प्राप्त करें एवं प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप 5 मिनट के अंदर किसानों को ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ई- के0सी0सी0 योजना भी प्रारंभ करें।

शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन  Read More शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन 

अग्रेतर प्रबंध निदेशक महोदय ने सदस्यता वृद्धि, अंशधन वृद्धि के साथ-साथ उर्वरक एवं सामान्य ऋण सीमा पास कराकर बंद पड़ी समितियों को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए।बैठक मे संयुक्त आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि समितियो की कंप्यूटराइज्ड बैलेसशीट के अनुसार पार्किंग की धनराशि का परीक्षण करके अविलंब निस्तारण सुनिश्चित करें।

फार्मर रजिस्ट्री अभियान: खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष पहल प्रारंभ Read More फार्मर रजिस्ट्री अभियान: खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष पहल प्रारंभ

 उक्त समीक्षा बैठक में जनपद सोनभद्र के सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक देवेंद्र कुमार सिंह , एडीसीओ अवधेशसिंह, डॉक्टर सुरेश, अजय कुमार,जिला प्रबंधक पीसीएफ रोहित गुप्ता, एडीओ संतेश राय, श्रीचंद। मनोजकुमार, अखिलेश कुमार,अनिल शर्मा, शाखा प्रबंधक प्रमोद राय, दिव्यांशु, आलोक कुमार शेखर इत्यादि उपस्थित रहे।

श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माणका रास्ता साफ, 2 करोड़़ रूपये स्वीकृत Read More श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माणका रास्ता साफ, 2 करोड़़ रूपये स्वीकृत

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें