श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माणका रास्ता साफ, 2 करोड़़ रूपये स्वीकृत

बस्ती जिले के विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी की पहल पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माण और सौन्दर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Abhinav Shukla Picture
Published On

बस्ती। बस्ती जिले के विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी की पहल पर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माण और सौन्दर्यीकरण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
 
धर्मार्थ कार्य निदेशालय वाराणसी के सचिव के पत्र के आधार पर बस्ती के तत्कालीन जिलाधिकारी द्वारा भेजे गये पांच विन्दुओं की आख्या के आधार पर पर्यटन विभाग द्वारा कार्य हेतु 2 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिल गयी है।
 
यह जानकारी देते हुये विश्व हिन्दू महासंघ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी ने बताया कि उन्होने वर्ष 2024 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र देकर श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर के निर्माण और सौन्दर्यीकरण कराने की मांग किया था। 
 
मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लिया और कारिडोर निर्माण की घोषणा भी कर दिया। धन स्वीकृति के बाद कारीडोर निर्माण आरम्भ हो जायेगा।
 
सौरभ त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि श्री भद्रेश्वरनाथ मंदिर कारिडोर निर्माण और सौन्दर्यीकरण से श्रद्धालुओं को विशेष सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास भी और तेजी से होगा।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें