गोरखपुर: हाईवे पर i20 कार में 38 वर्षीय युवक की रहस्यमयी मौत! मृतक की पहचान मजराजगंज जिले के नौतनवां रूप में हुई

पीपीगंज पुलिस में हड़कंप, पोस्टमार्टम और CCTV फुटेज से खुलेगा राज

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर /ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। जनपद के पीपीगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। हाईवे के किनारे बिगही बारी गांव के समीप सड़क पर खड़ी एक आलीशान Hyundai i20 कार के अंदर एक युवक की लाश पड़ी मिली। कार कई घंटों से वहीं खड़ी थी और अंदर बैठा व्यक्ति अचेत नजर आ रहा था। स्थानीय लोगों को जब शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पीपीगंज थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। कार का दरवाजा खोलते ही चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई—युवक की सांसें थम चुकी थीं। शव को बाहर निकालकर देखा गया तो उसकी पहचान 38 वर्षीय गडेश जायसवाल के रूप में हुई।

 मृतक महाराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र के जानकी नगर वार्ड संख्या 18 का निवासी है, जिसके पिता का नाम गोपी चंद जायसवाल बताया गया। घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जो गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।

जनपद में ‘श्री अन्न’ का प्रचार,  लोगों को किया जा रहा जागरूक Read More जनपद में ‘श्री अन्न’ का प्रचार,  लोगों को किया जा रहा जागरूक

IMG_20260313_114633

गोपीगंज में पान मैटेरियल की थोक दुकान में चोरी Read More गोपीगंज में पान मैटेरियल की थोक दुकान में चोरी

प्रारंभिक जांच में पुलिस अभी तक मौत के कारणों का अंदाजा नहीं लगा पाई है। क्या मौत स्वाभाविक थी? क्या कार में कोई जहरीला पदार्थ था? या फिर कोई हत्या का मामला? ये सवाल हर किसी के मन में घूम रहे हैं। पुलिस कार की पूरी तलाशी ले रही है। अंदर से मोबाइल फोन, दस्तावेज और अन्य सामान बरामद कर जांच के लिए भेज दिया गया है।

सिद्धार्थनगर में होली विवाद में एक और पुलिसकर्मी  लाइन हाजिर Read More सिद्धार्थनगर में होली विवाद में एक और पुलिसकर्मी  लाइन हाजिर

सीओ कम्पियगंज ने बताया, “मामले की गंभीरता से जांच हो रही है। हम हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। आसपास के गांवों के लोगों से भी पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारण सामने आएगा। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

स्थानीय लोग घटना को लेकर हैरान हैं। कई लोग कह रहे हैं कि युवक अकेला था या कोई उसके साथ था? कार कहां से आई? क्या वह किसी काम से गोरखपुर आया था? तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कुछ लोगों का मानना है कि रात के अंधेरे में कोई अपराध हुआ हो सकता है।

पुलिस ने इस मामले को संदिग्ध मौत के रूप में दर्ज कर लिया है। जांच टीम ने कार को भी जब्त कर लिया है। तकनीकी टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंच चुके हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, CCTV फुटेज और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

यह घटना पूरे गोरखपुर और महाराजगंज में चर्चा का विषय बन गई है। लोग पुलिस से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं। क्या यह हत्या है, आत्महत्या या दुर्घटना? जवाब मिलने में अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। पीपीगंज पुलिस की पूरी टीम दिन-रात एक कर इस रहस्य को सुलझाने में जुटी हुई है।

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार