साइबर क्राइम के क्षेत्र में सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता, साइबर ठगी के कुल 86 पीड़ितों को ₹35,86,160/- की धनराशि कराई गई वापस

जनपदीय साइबर सेल की सराहनीय कार्य की लोगों ने किया प्रशंसा

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा साइबर ठगी से पीड़ित नागरिकों को शीघ्र न्याय एवं राहत प्रदान करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में साइबर अपराध के विरुद्ध सघन एवं निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

जिले में भ्रष्टाचार चरम पर कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है कि जहां पर भ्रष्टाचार ना हो रहा हो Read More जिले में भ्रष्टाचार चरम पर कोई ऐसा विभाग नहीं बचा है कि जहां पर भ्रष्टाचार ना हो रहा हो

उक्त अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल साइबर क्राइम) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी (सहायक नोडल साइबर क्राइम) हर्ष पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल/साइबर क्राइम पुलिस थाना एवं जनपद के समस्त थानों पर गठित साइबर हेल्प डेस्क द्वारा अत्यंत सजगता, तकनीकी दक्षता एवं अथक प्रयासों के साथ कार्यवाही की गई।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, दिये  त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश Read More पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का संवेदनशील श्रवण, दिये त्वरित एवं पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

पुलिस की निरंतर, सुनियोजित एवं समयबद्ध कार्यवाही के परिणामस्वरूप माह फरवरी दिनांक 01.02.2026 से अबतक साइबर ठगी से प्रभावित 86 पीड़ितों की कुल ₹35,86,160/- की धनराशि तथा विगत माह जनवरी वर्ष 2026 में दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक साइबर ठगी के कुल 48 पीड़ितों की कुल ₹23,12,636/- की धनराशि पीड़ितों के मूल बैंक खातों में सकुशल वापस कराया गया है।

चोपन पुलिस का सराहनीय कदम, साइबर ठगी  के  रुपये  पीड़ित को  कराये वापस Read More चोपन पुलिस का सराहनीय कदम, साइबर ठगी के रुपये पीड़ित को कराये वापस

यह उल्लेखनीय सफलता जनपदीय साइबर सेल द्वारा NCRP पोर्टल पर सतत निगरानी, साइबर हेल्पलाइन 1930 पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित संज्ञान, संदिग्ध खातों को तत्काल होल्ड कराना, डिजिटल एवं तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण तथा विभिन्न बैंकों से निरंतर समन्वय स्थापित कर प्राप्त की गई है।

जनपद सोनभद्र पुलिस साइबर अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत न केवल अपराधियों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्यवाही कर रही है, बल्कि साइबर ठगी से पीड़ित आमजन की धनराशि सुरक्षित वापस दिलाने हेतु पूरी प्रतिबद्धता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

जनपद सोनभद्र पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें