छोटे बच्चों की माता शिक्षिकाओं को जनगणना ड्यूटी से मुक्त किया जाए-नरेश गंगवार

स्कूलों के हेड इंचार्ज के साथ साथ अस्वस्थ शिक्षक

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली। राष्ट्रीय कार्यक्रम जनगणना में इस समय मकान गणना के लिए प्रशिक्षण चल रहा जिस के लिए बेसिक शिक्षा विभाग सभी के सभी शिक्षक यानी 99. 5%  शिक्षक, शिक्षा मित्र अनुदेशकों की ड्यूटी लगा दी गई है, इसमें कई खामियां देखने में आई हैं। जैसे स्कूल के हेड इंचार्ज की ड्यूटी लगा दी गई है इनकी ड्यूटी लगने से स्कूल का संचालन, सूचनाओं के आदान प्रदान के साथ साथ विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में दिक्कतें होंगी, साथ ही वह जो ड्यूटी करने की स्थिति में नहीं है।
 
 उनमें गंभीर रूप से अस्वस्थ शिक्षक ,वृद्ध, और छोटे बच्चों की माता शिक्षिकाओं की इस भीषण गर्मी में कोई अप्रिय स्थिति का सामना न करना पड़े इसीलिए आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार, मांडलिक मंत्री केसी पटेल, जिला मंत्री बलवीर सिंह ने बुधवार को जिला जनगणना अधिकारी अपर जिलाधिकारी (वित्त) को पत्र ज्ञापन दे कर  मांग की है।  सभी शिक्षकों को को जनगणना के कार्य से मुक्त रखा जाए । आवश्यक हो तो अन्य विभाग से कर्मचारी लगाए जाने की मांग की है।

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार