बालक के अपहरण की झूठी सूचना फैलाने वाले चार लोग गिरफ्तार, पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद किया

पारिवारिक विवाद के चलते रची गई थी साजिश, फूलपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर किया खुलासा।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
प्रयागराज,से दया शंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट।
 
 
पुलिस आयुक्त और अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना फूलपुर क्षेत्र में बालक के अपहरण की भ्रामक सूचना फैलाने वाले तीन अभियुक्तों और एक अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद करते हुए मामले का खुलासा कर दिया है।
 
पुलिस उपायुक्त गंगानगर और अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर के नेतृत्व में थाना फूलपुर पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 70/2026 धारा 248/61(1)a/137(2) भा0न्या0सं0 से संबंधित चार आरोपियों को रविवार 9 मार्च 2026 को थाना फूलपुर क्षेत्र के परासिनपुर नहर के पास से गिरफ्तार किया।
 
गिरफ्तार आरोपियों में बजरंगी बिन्द (30 वर्ष) निवासी बौढ़ई कटौता थाना फूलपुर, उसकी पत्नी राधिका बिन्द (28 वर्ष), कमलेश कुमार बिन्द (30 वर्ष) तथा अखिलेश कुमार (19 वर्ष) निवासी ग्राम कोठरा थाना फतनपुर जनपद प्रतापगढ़ शामिल हैं।
 
पुलिस के अनुसार कमलेश बिन्द का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। इसी कारण उसने अपने पुत्र के पालन-पोषण के लिए उसे अपने जीजा बजरंगी बिन्द के घर रख दिया था। 7 मार्च 2026 को बालक की मौसी ने बालक की मां के साथ थाना फूलपुर में प्रार्थना पत्र देकर बच्चे को वापस दिलाने की मांग की थी। उस समय कमलेश बिन्द सूरत में था, इसलिए बजरंगी बिन्द ने बच्चे के संबंध में निर्णय पिता की मौजूदगी में कराने की बात कही।
 
बताया जाता है कि काफी समझाने के बाद भी बजरंगी बिन्द ने बालक को वापस नहीं किया, जिसके चलते उसका चालान धारा 170 भा0ना0सु0सं0 के अंतर्गत किया गया। इसके बाद कमलेश बिन्द ने अपने जीजा बजरंगी बिन्द, बहन राधिका बिन्द और भाई अखिलेश कुमार के साथ मिलकर साजिश रची। योजना के तहत बालक को कहीं छिपा दिया गया और बालक की मां तथा मौसी पर अपहरण करने की झूठी खबर फैलाने की योजना बनाई गई, ताकि बच्चे को मां से अलग रखा जा सके।
 
योजना के अनुसार 8 मार्च 2026 को थाना फूलपुर में बालक के अपहरण की सूचना दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस की सक्रियता के चलते बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया और झूठी सूचना देने के आरोप में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
 
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी व कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सौरभ पाण्डेय, उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र मौर्य, उपनिरीक्षक विक्रांत कुमार तिवारी तथा कांस्टेबल श्रीश कुमार मिश्रा शामिल रहे।
 
 
uttar pradesh police prayagraj news उत्तर प्रदेश पुलिस आरोपी गिरफ्तार arrested accused Police Action प्रयागराज समाचार थाना फूलपुर फूलपुर पुलिस Legal action पुलिस कार्रवाई नागरिक सुरक्षा Child Safety कानूनी कार्रवाई Public Safety बालक अपहरण मामला Child Abduction Case झूठी सूचना फैलाना False Information Spread Phulpur Police बालक सकुशल बरामद Child Safely Recovered परिवारिक विवाद Family Dispute बजरंगी बिन्द Bajrangi Bind राधिका बिन्द Radhika Bind कमलेश कुमार बिन्द Kamlesh Kumar Bind अखिलेश कुमार Akhilesh Kumar Phulpur Police Station पुलिस उपायुक्त गंगानगर Deputy Commissioner Gangannar अपर पुलिस आयुक्त गंगानगर Additional Police Commissioner Gangannar मु0अ0सं0 70/2026 FIR 70/2026 धारा 248/61(1)a/137(2) Sections 248/61(1)a/137(2) अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान Crime and Criminals Campaign झूठी अपहरण सूचना Fake Abduction Report बालक की सुरक्षा पुलिस सक्रियता Police Efficiency

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें