प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर मौलाना सलीम द्वारा अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

मौलाना की अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा पदाधिकारी सहित हिंदू संगठनों में उबाल, फूँका पूतला

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी (ब्यूरो रिपोर्ट) 

ओबरा / सोनभद्र -

भारतीय जनता पार्टी ओबरा मण्डल के मण्डल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को ओबरा नगर के सुभाष तिराहे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता पर मार्च महीने के शुरुआत में बिहार के एक मौलाना अब्दुल्ला सलीम द्वारा रमजान के दौरान एक धार्मिक सभा में उत्तर प्रदेश में गौ-कशी पर लगे कड़े कानून का जिक्र करते हुए बेहद अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया।

IMG-20260309-WA0093

हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, । Read More हत्या के प्रयास के मामले में 2 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, ।

मौलाना ने कहा योगी की अम्मा का गोश्त खा लेते तो मटन खा लेते और घुटने के नीचे छेद करने का आदेश जैसे अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं हिन्दू संगठनों द्वारा पुतला फूंका गया। भाजपा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं एवं हिंदू संगठनों ने इसे मां का अपमान बताते हुए कड़ी सजा की मांग की और सलीम द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी पर गहरा रोष व्यक्त किया। भाजपाइयों ने भारत माता की जय, वन्दे मातरम् और जो हमसे टकराएगा चूर-चूर हो जाएगा इत्यादि नारा लगाते हुए मौलाना के व्यक्तव्यों पर रोष व्यक्त करते हुए मौलाना का पुतला फूंका।

बस्ती के स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव के लिये भूमिपूजन Read More बस्ती के स्थापना दिवस पर वशिष्ठ महोत्सव के लिये भूमिपूजन

पुतला फूकने के पश्चात सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण थाने की ओर प्रस्थान किए। और वहां जाकर मौलाना सलीम के अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज कराया। इस अवसर पर उमेश सिंह, रजत भाटिया, नितेश सिंह राम निवास तोमर,पटेल सतीश पांडे ए विकास सिंह संदीप सिंह,सुनील सिंह अनुज त्रिपाठी प्रेमलता सरिता सिंह अरविंद सोनी अविनाश कुशवाहा शिवेंद्र दुबे, उमेश चंद्र संतोष कुशवाहा कन्हैया, पुष्पा दूबे, राजू भट्टी, विजय पटेल,सर्वेश दुबे ओम प्रकाश, रामलाल जायसवाल विभाग अविनाश सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान Read More बुद्ध के आदर्शों पर चलकर ही संभव है राष्ट्र का उत्थान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें