दो अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा निर्गत धारा 84 BNSS की उद्घोषणा/तामिला की कार्रवाई

अपराधियों के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस का कड़ा रुख, बीएनएस के तहत उद्घोषणा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 1054/2025 धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 61(2)(क) भारतीय न्याय संहिता एवं धारा 8/21/27A/29 एन0डी0पी0एस0 एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण के विरुद्ध न्यायालय द्वारा दिनांक 25.02.2026 को धारा 84 BNSS के अंतर्गत उद्घोषणा आदेश निर्गत किया गया था।

उक्त आदेश के क्रम में पुलिस टीम द्वारा दिनांक 01.03.2026 एवं 07.03.2026 को अभियुक्तगण के निवास स्थानों पर जाकर न्यायालय द्वारा निर्गत आदेश की तामिला/उद्घोषणा की कार्रवाई की गई।अभियुक्तगण का विवरण- शुभम जायसवाल पुत्र भोला जायसवाल, निवासी ए-9/24 जे, कायस्थ टोला प्रहलाद घाट, थाना आदमपुर, जनपद कमिश्नरेट वाराणसी. विशाल उपाध्याय पुत्र सतपाल, निवासी अशोक बिहार कॉलोनी, सरसावा देहात, थाना सरसावा, जनपद सहारनपुर।पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं तथा अग्रेतर विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

साधु की कुटिया में अराजक तत्वों ने लगाई आग Read More साधु की कुटिया में अराजक तत्वों ने लगाई आग

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें