अंबेडकर जयंती को भव्य बनाने पर मंथन, महासभा की बैठक संपन्न

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा की बैठक संपन्न, जयंती समारोह की तैयारियों पर चर्चा

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

कोन /सोनभद्र-

बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर महासभा कोन क्षेत्र की द्वितीय बैठक रविवार को बरवाडीह पंचायत भवन के समीप स्थित सांस्कृतिक मंच पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी 14 अप्रैल को मनाई जाने वाली बाबा साहब की जयंती को भव्य रूप से मनाने तथा शोभायात्रा निकालने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट प्रदीप कन्नौजिया ने की। इस दौरान जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई और विभिन्न जिम्मेदारियां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपी गईं। उपस्थित लोगों ने निर्णय लिया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती के अवसर पर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

हर घर नल जल योजना की जिलाधिकरी ने किया समीक्षा , दिये संबंधितो को सख्त निर्देश Read More हर घर नल जल योजना की जिलाधिकरी ने किया समीक्षा , दिये संबंधितो को सख्त निर्देश

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता, न्याय और शिक्षा का संदेश दिया। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज को सशक्त और जागरूक बनाया जा सकता है। इसलिए उनकी जयंती पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई जाएगी।

सिद्धार्थनगर में  पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका Read More सिद्धार्थनगर में  पुलिया के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

बैठक में संरक्षक बिकलेश कुमार भारती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमलेश यादव, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार, संजय कुमार भारती, महामंत्री नागवंत कुमार भारती, उमानाथ भारती, योगेंद्र भारती, सत्येंद्र मोहन ओझा, एडवोकेट विनय कन्नौजिया, बाबूलाल यादव, दिवाकर कन्नौजिया, इंद्रजीत भारती सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अर्दली रूम में जांच प्रगति की समीक्षा, विवेचकों को चेतावनी Read More अर्दली रूम में जांच प्रगति की समीक्षा, विवेचकों को चेतावनी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें