नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के सौजन्य से बेटियों के बीच हुआ लहंगा का वितरण
गौरियाकरमा समेत विभिन्न पंचायतों में सांसद प्रतिनिधियों ने जरूरतमंद बेटियों के बीच किया वितरण
बरही, हजारीबाग, झारखंड:-
हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल के सौजन्य से गौरियाकरमा समेत विभिन्न पंचायतों में जरूरतमंद बेटियों के बीच लहंगा का वितरण किया गया। इस दौरान सांसद प्रतिनिधियों ने ग्रामीणों के बीच लहंगा वितरित कर बेटियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर बरही विधानसभा सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने कहा कि सांसद मनीष जयसवाल हमेशा से समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। उनके प्रयास से लगातार गरीब परिवारों की बेटियों को सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे भी खुशी और सम्मान के साथ जीवन जी सकें।
वहीं बरही विधानसभा सांसद सह प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी ने कहा कि समाज में बेटियों को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है। सांसद मनीष जयसवाल के मार्गदर्शन में समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के बीच सहायता सामग्री का वितरण किया जाता है।
मौके पर बरही विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सांसद सह प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, मुखिया प्रतिनिधि राजन ओम, परमेश्वर यादव, अरुण चंद्रवंशी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।
Jharkhand hazaribagh news Community Participation Hazaribagh Barhi MP Manish Jaiswal distribution of lehengas to needy girls Gauriyakarma and other panchayats MP representatives honoring daughters Barhi Assembly constituency Mukund Saw Ranjit Chandravanshi support for poor families promoting respect and dignity for girls guidance of MP Manish Jaiswal periodic distribution of aid materials village heads and local residents Parmeshwar Yadav Arun Chandravanshi

Comments