नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
महिला दिवस पर विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ने बिरहोर टोला में बांटी साड़ियां और बच्चों को मिठाई
गरीबों का विकास और सहयोग ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य : जमुना यादव
बरही, हजारीबाग, झारखंड:-
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन की ओर से बरही प्रखंड अंतर्गत खोड़ाहर पंचायत के केवल गांव स्थित बिरहोर टोला में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के बीच पहुंचकर महिलाओं को साड़ी तथा बच्चों को मिठाई वितरित की।
कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक सदस्यों ने कहा कि विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन हमेशा से गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता के लिए कार्य करता रहा है।
महिला दिवस के अवसर पर बिरहोर समुदाय की महिलाओं को सम्मान देने और उनके प्रति सहयोग की भावना से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य जमुना यादव ने कहा कि गरीबों का विकास और सहयोग ही फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है।
उन्होंने बताया कि संस्था समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की सहायता करती रही है।
बरसात के दिनों में सैकड़ों बेघर लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया है, वहीं युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल सामग्री भी वितरित की जाती है।
इसके अलावा विधवा महिलाओं को सम्मानपूर्वक कपड़े देकर सहयोग करने का कार्य भी किया गया है।
उन्होंने बताया कि बरही विधानसभा क्षेत्र में ऐसे सैकड़ों सामाजिक कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहे हैं और आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।
फाउंडेशन के सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि हजारीबाग जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में संस्था के उद्देश्यों को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा जारी रखी जाएगी। इस मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य जमुना यादव, विभूति भूषण, प्रताप सिंह, रघुनंदन गोप, गाजो गोप, द्वारिका रविदास, दिलीप यादव, नीरज सिंह, विवेक यादव, सरवन यादव सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
कार्यक्रम के दौरान बिरहोर परिवारों ने फाउंडेशन के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त किया।
Jharkhand jharkhand news Vinod Pragatisheel Foundation Community Appreciation International Women’s Day special program Hazaribagh Barhi Khodahar Panchayat Birhor Tola village distribution of sarees to women sweets to children support for tribal Birhor families foundation founders social welfare activities assistance to poor and marginalized communities recognition of women community cooperation Jamuna Yadav development and support for needy relief distribution during rainy season sports materials for youth clothing for widows ongoing social initiatives in Barhi Assembly constituency commitment to serve all assembly areas in Hazaribagh district foundation members: Jamuna Yadav Vibhuti Bhushan Pratap Singh Raghunandan Gop Gajo Gop Dwarika Ravidas Dilip Yadav Neeraj Singh Vivek Yadav Sarvan Yadav

Comments