नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी की ओर से झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन
इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजित इफ्तार पार्टी में सामाजिक सौहार्द व भाईचारा देखा गया।
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखण्ड :-
महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी की ओर से बीते 7 मार्च को झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुड़िया में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजित इफ्तार पार्टी में सामाजिक सौहार्द व भाईचारा देखा गया।
इस अवसर पर विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि इफ्तार का आयोजन समाज में आपसी भाईचारा और सद्भाव बढ़ाने का एक माध्यम भी है।
इस इफ्तार पार्टी में झामुमो जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो, डॉ. मंजर आलम सहित अन्य गणमान्य लोग, पार्टी कार्यकर्ता और विभिन्न समुदायों के नागरिक शामिल हुए।
इस अवसर पर रोजादारों ने रोजा खोलकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रोफेसर स्टीफन मरांडी ने कहा कि रमजान का महीना त्याग, संयम, सेवा और भाईचारे का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और एकता को मजबूत करने का काम करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में विधायक ने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद दी और समाज में शांति व एकता बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान सचिव मैनुद्दीन अंसारी, अशोक भगत, खुर्शीद आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष नजरुल इस्लाम, छोटू भगत, युवा मोर्चा सचिव नेगार अंसारी, इस्लाम मियां, विनोद भगत, छोटू रविदास, नेजाम अंसारी सहित झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में रोजेदार भाई उपस्थित थे।
Jharkhand PAKUR Service 2026 Pakurdiya Maheshpur Assembly constituency MLA Professor Stephen Marandi Jharkhand Mukti Morcha (JMM) Iftar party March 7 Jharkhand Mukti Morcha block office social harmony communal unity Harivansh Chaubey Motilal Hansda Station Officer Manoj Kumar Mahto Dr. Manzar Alam party workers community members respect and cooperation Ramadan values of sacrifice self-discipline fraternity celebration of unity greetings for Ramadan secretaries Manuddin Ansari Ashok Bhagat Khursheed Alam minority front president Nazrul Islam Chotu Bhagat youth front secretary Negar Ansari Islam Miyan Vinod Bhagat Chotu Ravidas Nezam Ansari senior JMM leaders local block and panchayat officials large gathering of fasting participants Pakur news

Comments