गोरखपुर खजनी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: छताई के धुव्हां के पास देर रात हुआ भीषण हादसा, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

टोल बचाने के लिए खजनी मार्ग पर दौड़ रहे भारी वाहन, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर / ब्युरो कार्यालय (उत्तर प्रदेश)

गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं और पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बुलेट सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल होकर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

जानकारी के अनुसार खजनी क्षेत्र के कटघर छताई के समीप साहब शर्मा (पुत्र कृष्ण कुमार शर्मा)  रुद्रपुर खजनी और शनि सिंह (पुत्र बबलू सिंह)  निवासी कटघर रविवार की देर रात बुलेट मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे छताई के धुव्हां के पास पहुंचे, तभी खजनी की ओर से तेज गति से आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि साहब शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शनि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा

छत्रपति शिवाजी पर धीरेन्द्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से भड़की भारतीय समता मूलक महासभा Read More छत्रपति शिवाजी पर धीरेन्द्र शास्त्री की अभद्र टिप्पणी से भड़की भारतीय समता मूलक महासभा

घटना के बाद मौके पर पहुंची खजनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। प्रारंभिक फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज रफ्तार ट्रेलर बाइक को टक्कर मारते हुए फरार हो गया। पुलिस ट्रेलर की पहचान कर चालक की तलाश में जुटी हुई है।

अर्दली रूम में जांच प्रगति की समीक्षा, विवेचकों को चेतावनी Read More अर्दली रूम में जांच प्रगति की समीक्षा, विवेचकों को चेतावनी

चार साल पहले हुई थी शादी, मासूम बेटे से छिना पिता का साया
इस हादसे से मृतक साहब शर्मा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी और उनका एक छोटा बेटा है। हाल ही में उस मासूम बच्चे का मुंडन संस्कार हुआ था, लेकिन अब उसी बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। घटना के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा है।IMG_20260308_215926

कुशीनगर: नाबालिग बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग Read More कुशीनगर: नाबालिग बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

टोल बचाने के लिए दौड़ रहे भारी वाहन, लोगों में आक्रोश

स्थानीय लोगों का कहना है कि तेनुआ और कौड़ीराम टोल प्लाजा का शुल्क बचाने के लिए बड़ी संख्या में ट्रेलर और अन्य भारी वाहन खजनी मार्ग से गुजरते हैं। ये वाहन अक्सर झुंड में और तेज गति से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि भारी वाहनों की वजह से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो रही है और सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है। दक्षिणांचल क्षेत्र की जनता में इस मुद्दे को लेकर भारी रोष है। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इस पर सख्त कदम नहीं उठाया, तो क्षेत्र की जनता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Post Comments

Comments