बहू और बेटे पर बुजुर्ग पिता से मारपीट का आरोप

मामले की जांच की जा रही है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक वृद्ध के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित वृद्ध ने अपनी बहू और बेटे पर पिटाई करने का आरोप लगाया है। पूरे ओरी मजरे महाखेड़ा गांव निवासी काली प्रसाद तिवारी (72) ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि किसी बात को लेकर उसके बेटे और बहू ने उसके साथ मारपीट कर दी।
 
इस घटना में उन्हें चोटें भी आई हैं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने वृद्ध को मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार