Chandra Grahan Kab Lgega: चंद्र ग्रहण कब लगेगा? यहां जानें सही समय

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Chandra Grahan Kab Lgega: आज साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है। हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को केवल खगोलीय घटना नहीं, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है। इस दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल या तांबे जैसा दिखाई देता है, इसलिए इसे ‘ब्लड मून’ भी कहा जाता है।

पंचांग के अनुसार यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में लग रहा है। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा, लेकिन उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा। भारत में चंद्रमा का उदय शाम लगभग 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चल रहा होगा। ग्रहण लगभग 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा। यानी भारत में यह चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा।

सूतक काल कब से शुरू?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण से पहले सूतक काल लगता है। आज 3 मार्च को सुबह 6:23 बजे से सूतक काल शुरू हो चुका है। सूतक काल को अशुभ समय माना जाता है। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाते हैं और सभी शुभ कार्य स्थगित कर दिए जाते हैं।

सूतक काल में इन 5 कार्यों से बचें

  1. भोजन बनाना और खाना खाने से बचें।

    PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म! इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त Read More PM Kisan Yojana: इंतजार खत्म! इस दिन आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त

  2. पूजा-पाठ, हवन, यज्ञ या किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत न करें।

    फर्जी मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन: अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सरकारों को नोटिस Read More फर्जी मुकदमों पर सुप्रीम कोर्ट का एक्शन: अश्विनी उपाध्याय की याचिका पर सरकारों को नोटिस

  3. बड़े निवेश या महत्वपूर्ण निर्णय लेने से परहेज करें।

    Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

  4. चाकू, कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं का उपयोग न करें।

  5. बाल और नाखून काटने या शरीर पर तेल लगाने से बचें।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें