महिला की झोपड़ी में आग लगने से नगदी समेत गृहस्थी जली

आग में दो मवेशी झुलसे,हालत गंभीर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के महमदमऊ गांव में रविवार देर रात आग लगने से एक महिला की झोपड़ी जल गई। नगदी, अनाज और गृहस्थी का सामान राख हो गया। अग्निकांड में दो मवेशी भी मामूली रूप से झुलस गए। गांव निवासी फूलमति रावत पत्नी कल्लू अपने मायके महमदमऊ में बच्चों के साथ रहती हैं।

रात में वह घर पर सो रही थीं। पास की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। छप्पर के नीचे भूसा, गेहूं, कपड़े और बर्तन रखे थे। कपड़ों में रखे 10 हजार रुपये भी जल गए। आग बढ़ी तो वहां बंधे मवेशी रंभाने लगे। आवाज सुनकर महिला की नींद खुल गई। महिला ने बताया कि उसने हिम्मत दिखाते हुए मवेशियों को खोला और बाहर निकाला। इस दौरान दोनों मवेशी मामूली रूप से झुलस गए।

शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर आग बुझाई। लेकिन तब तक झोपड़ी और उसमें रखा सामान जल चुका था। पीड़िता ने बताया कि करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार के सामने अब रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना पर राजस्व टीम ने मौके पर जाकर नुकसान का आकलन किया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें