कंपोजिट विद्यालय कौहडौरा की छात्रा  शिवानी गुप्ता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया 

परीक्षा में विद्यालय के पांच बच्चों ने सफलता हासिल की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में कंपोजिट विद्यालय कोहंडौरा में पढ़ने वाले वाली छात्रा शिवानी गुप्ता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ चार अन्य बच्चों का भी चयन हुआ है। अब चयनित बच्चों को चार साल तक एक हजार रुपये महीना छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे ने बताया कि नवंबर 2025 में आयोजित प्रदेश स्तरीय छात्रवृत्ति योजना परीक्षा में हमारे विद्यालय के 17 बच्चों ने भाग लिया था। परीक्षा में विद्यालय के पांच बच्चों ने सफलता हासिल की।
 
बताया कि कक्षा आठ की छात्रा शिवानी गुप्ता ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा रोशनी गुप्ता , अनूप शर्मा, वंदना यादव व विजयपाल यादव ने भी  परीक्षा पास की है। बताया कि परीक्षा पास करने वाले बच्चों को अब इंटरमीडिएट तक पढ़ाई करने के लिए प्रतिमाह  एक हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्हें चार वर्ष में 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी। बच्चों का चयन होने पर प्रधानाध्यापक गोपेश दूबे , सहायक अध्यापक रघुनंदन कुमार, अंजली कुमारी , यशोदानंद मिश्र, अखिलेश विश्वकर्मा व सरिता गुप्ता ने खुशी जताते हुए बच्चों को बधाई दी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें