नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
हरैया में लिटिल फ्लावर स्कूल को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सौंपा ज्ञापन
हरैया के लिटिल फ्लावर स्कूल को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने उपजिलाधिकारी और पुलिस को ज्ञापन सौंपा। स्कूल पर कथित धर्मांतरण और मार्ग पर सुरक्षा चिंताओं को लेकर जांच की मांग की गई
बस्ती। बस्ती जिले केतहसील हर्रैया क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह एवं थाना अध्यक्ष हर्रैया के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विद्यालय परिसर में “दिशा” नामक एनजीओ के माध्यम से कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधियां कराई जा रही हैं तथा सभागार के नाम पर अवैधानिक चर्च/गिरजाघर का निर्माण किया जा रहा है।
संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि विद्यालय के गेट से सटा मार्ग हिंदू कॉलोनी के निजी उपयोग के लिए है जहां छोटे बच्चे खेलते हैं और स्कूल की बसों के आवागमन से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।विभाग मंत्री विवेक सिंह सोनू ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन गांवों में सर्वे के नाम पर 15 से 18 वर्ष की लड़कियों को रोजगार का प्रलोभन देकर स्कूल परिसर में बुलाता है और धर्मांतरण का प्रयास करता है। जिला अध्यक्ष डॉ. हरिमूर्ति सिंह एवं मनोज सिंह ने कहा कि “लिटिल फ्लावर आश्रम” के नाम पर समाज सेवा की आड़ में गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
उनका दावा है कि सभागार निर्माण की अनुमति लेकर चर्च का निर्माण किया जा रहा है।हालांकि विद्यालय के फादर ने इन आरोपों से इनकार करते हुए प्रशासन को लिखित रूप में दिया है कि चर्च का निर्माण नहीं किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभागार का उपयोग केवल विद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए होगा तथा भविष्य में किसी प्रकार की धार्मिक गतिविधि या प्रतीक का प्रयोग नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी आश्वासन दिया कि स्कूल बसें पुराने मार्ग से ही आएंगी-जाएंगी और कॉलोनी मार्ग से केवल छोटे वाहन गुजरेंगे।
जिला मंत्री प्रवीण सिंह ने मांग की कि प्रशासन इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए और कॉलोनी के मार्ग को बाधित होने से रोके। बजरंग दल के जिला संयोजक अजय कनौजिया ने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जनआक्रोश की स्थिति बन सकती है, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रमोद पांडे, अनिल ओझा, अखिलेश ओझा, अविनाश ओझा, डॉ. आनंद सिंह, अमरदेव सिंह, पिंटू सिंह, दीपांशु सिंह, अनुमोदित त्रिपाठी, सुखराम गौड़ सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।प्रशासनिक अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
basti news little flower school Education News UP भारत समाचार हरैया समाचार VHP Memorandum Religious Conversion Allegation School Safety Basti Haraiya Local News Religious Controversy School School Corridor Safety Basti District Update Public Memorandum News Local Administration Action Vigilance in Schools

Comments