बीजपुर -शांतिनगर पुनर्वास प्रथम बाईपास रोड पर तेज रफ्तार बोलेरो का तांडव, चालक फरार

अमीर पिता के नबाबजादे ने बोलेरो ने मारी टक्कर ,युवक घायल

राजेश तिवारी Picture
Published On

 संवाददाता ( संतोष कुमार गुप्ता) 

बीजपुर/सोनभद्र-

स्थानीय थाना क्षेत्र के शांतिनगर में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से कन्हैया पाल (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि वाहन चालक लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पुनर्वास प्रथम बाईपास मार्ग की ओर भागा, जहां रामसजीवन, अंजनी और रामदास के पशुओं को टक्कर मार दी। घटना में एक गाय और एक बैल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य पशु घायल बताए जा रहे हैं।

IMG-20260301-WA0029

कोई भी विद्यालय किसी भी छात्र से किसी निर्धारित दुकान से ही किताब, जूता, ड्रेस आदि क्रय करने हेतु नहीं करेगा बाध्य- जिलाधिकारी Read More कोई भी विद्यालय किसी भी छात्र से किसी निर्धारित दुकान से ही किताब, जूता, ड्रेस आदि क्रय करने हेतु नहीं करेगा बाध्य- जिलाधिकारी

घटना के बाद परिजन घायल कन्हैया पाल को तत्काल एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित धन्वंतरि चिकित्सालय ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

नहर किनारे बोरे में बंद मिली सफाई कर्मचारी की लाश, मामला हत्या का प्रतीत हो रहा  पुलिस जांच में कर रही  Read More नहर किनारे बोरे में बंद मिली सफाई कर्मचारी की लाश, मामला हत्या का प्रतीत हो रहा  पुलिस जांच में कर रही 

जीवित पशुओं के उपचार के लिए पशु चिकित्सक को बुलाया गया तथा मृत पशुओं के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। पुलिस ने बोलेरो वाहन को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की बात कही है।

गोरखपुर: खजनी के महुआडाबर में चोरों का आतंक, 3 दिन में 2 बड़ी चोरियां, 20 लाख से अधिक का नुकसान Read More गोरखपुर: खजनी के महुआडाबर में चोरों का आतंक, 3 दिन में 2 बड़ी चोरियां, 20 लाख से अधिक का नुकसान

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें