सीबीएसई 10 वीं में कंप्यूटर व इंटर में पेंटिंग की परीक्षा संपन्न

जिसमें से 4219 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सेकेंड्री कक्षा 10 और सीनियर सेकेंड्री कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में बोर्ड द्वारा  शुक्रवार को कक्षा 10 के लिए कंप्यूटर तथा कक्षा 12 के लिए पेंटिंग के पेपर का आयोजन प्रतापगढ़ के सात परीक्षा केंद्रों न्यू एंजिल्स सी से स्कूल, आत्रेय एकेडमी, संस्कार ग्लोबल स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज तथा जेएमजी पब्लिक स्कूल कालाकांकर में हुआ।प्रतापगढ़ के 47 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों के  कक्षा 10 वीं के 4252 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 4219 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 33 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
 
कक्षा 12 वीं पेंटिंग की परीक्षा में 879 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें से 09 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर तथा न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल बिपिन कुमार सोनी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सीबीएसई के ऑब्जर्वर के देख रेख में सकुशल संपन्न हुई। सीबीएसई  द्वारा जारी टाइमटेबल के अनुसार ये परीक्षाएं सुबह 10.30 बजे से शुरू हुईं।
 
न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की  चेयरपर्सन डॉ. शाहिदा ने बताया कि सीबीएसई ने अपनी गाइडलाइन में पहले ही सचेत कर दिया था कि परीक्षार्थी परीक्षा हाल में अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जैसे अपना प्रवेश पत्र स्कूल आईडी कार्ड इत्यादि ले कर जाना सुनिश्चित करें।परीक्षा हाल  में कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि न ले जाएं।  कक्षा 12वीं की अगली परीक्षा आज शनिवार को रसायन विज्ञान की होगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें