आत्महत्या के लिए उकसाने वाला वांछित आरोपी को कलवारी पुलिस ने किया गिरफ्तार
बस्ती। बस्तीजिले केकलवारी थाना क्षेत्र में एक महिला की आत्महत्या के मामले में नया मोड़ सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि एक युवक द्वारा लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना तथा ब्लैकमेलिंग से त्रस्त होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया था ।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने झाड़फूंक के बहाने महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इतना ही नहीं, अवैध संबंधों का वीडियो बनाकर आरोपी महिला को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों का कहना है कि आरोपी की धमकियों और दबाव से आजिज आकर महिला ने आत्महत्या कर ली।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलवारी थाने की पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वांछित अभियुक्त अली हुसैन उर्फ मोहम्मद कल्लू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कलवारी पुलिया-रामजानकी मार्ग के पास से दबोचा। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय भेज दिया गया है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधि पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। संगठनों ने प्रशासन से निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
swatantra prabhat uttar pradesh police up crime news basti crime news Swatantra Prabhat Lucknow यूपी ताजा खबर Basti Police Action बस्ती अपराध समाचार Kalwari Thana Basti Basti Suicide Case Blackmailing Case Crime Against Women Arrested Accused Basti कलवारी थाना आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला महिला उत्पीड़न पुलिस गिरफ्तारी Abetment to Suicide Case Police Investigation Basti

Comments