अधिवक्ताओं की सुरक्षा और अधिकार के लिए संघर्ष होगा तेज

रूरल बार एसोसिएशन ने सुरक्षा यात्रा के सहयोगियों को किया सम्मानित

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रतापगढ़।अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक की मुहिम को प्रदेश की राजधानी में लगातार धार देने का सिलसिला गुरूवार को भी जारी दिखा। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल व महासचिव अनिल कुमार तिवारी के नेतृत्व में अवध बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव आरएस त्रिपाठी की अगुवाई में साथियों की सुरक्षा और अधिकार को लेकर सिंहनाद किया गया। वहीं एस ब्लाक में अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में प्रखर भूमिका निभाने वाले अधिवक्ताओं को पूर्व महासचिव आरएस त्रिपाठी ने एसोसिएशन की ओर से सम्मान पत्र सौंपा।
 
कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओं की उपस्थिति भी आयोजको का मनोबल बढ़ा गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व महासचिव आरएस त्रिपाठी व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश मिश्र ने किया। सम्मानित होने वाले अधिवक्ताओं में पवन शुक्ला, श्रद्धा चतुर्वेदी, भावना जायसवाल, कीर्ति आर्या, सौम्या दीक्षित, भूमिका बाजपेई, गीता मिश्रा, कंचन विश्वकर्मा, गुंजन पाण्डेय, पवन शुक्ला, जूली रस्तोगी, हर्षिता शर्मा, वंदना सिंह, धर्मेन्द्र यादव है। कार्यक्रम का संयोजन मण्डलीय अध्यक्ष आनन्द त्रिपाठी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाल ने किया। आभार प्रदर्शन अधिवक्ता आयुष त्रिपाठी द्वारा किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें