Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पैक्स रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के कैथल में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पैक्स (PACS) के असिस्टेंट रजिस्ट्रार (AR) और इंस्पेक्टर को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी एक युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे ले रहे थे।

कौन हैं आरोपी?

एसीबी इंस्पेक्टर सुबे सिंह के अनुसार ऋषि महाजन (असिस्टेंट रजिस्ट्रार, कोऑपरेटिव सोसाइटी कैथल), जसबीर (इंस्पेक्टर) दोनों आरोपियों ने पाड़ला पैक्स में नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से रिश्वत की मांग की थी।

कैसे बिछाया गया ट्रैप?

बाल चित्रशाला प्रतियोगिता एवं समापन समारोह सम्पन्न Read More बाल चित्रशाला प्रतियोगिता एवं समापन समारोह सम्पन्न

शिकायत गांव पाड़ला निवासी मांगेराम ने की थी। वह अपने पोते अभिमन्यु को नौकरी दिलवाना चाहता था।

दो निवाले ज्यादा मांगने के जुर्म में जेल के आला अधिकारियों ने कैदी को पेड़ से बांधकर जानवरों की तरह पीटा Read More दो निवाले ज्यादा मांगने के जुर्म में जेल के आला अधिकारियों ने कैदी को पेड़ से बांधकर जानवरों की तरह पीटा

मांगेराम के अनुसार करीब दो साल पहले पैक्स में भर्ती निकली थी। एआर और इंस्पेक्टर ने नौकरी दिलाने के बदले 1 लाख रुपये की मांग की। पहले ही 70 हजार रुपये इंस्पेक्टर जसबीर को दिए जा चुके थे।

भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर “खटिक यूनियन ऑफ नेशन सेवा समिति (कन सेवा समिति) Read More भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर “खटिक यूनियन ऑफ नेशन सेवा समिति (कन सेवा समिति)

बाद में आरोपियों ने रकम बढ़ानी शुरू कर दी। जब मांगेराम को लगा कि उसके पैसे भी फंस सकते हैं, तो उसने एसीबी से संपर्क किया।

30 हजार रुपये लेते ही दबोचे गए

एसीबी ने योजना के तहत मांगेराम को 30 हजार रुपये देकर आरोपियों के पास भेजा।

जैसे ही मांगेराम ने कोऑपरेटिव सोसाइटी कार्यालय में एआर ऋषि महाजन को 30 हजार रुपये थमाए, एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन्हें रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद इंस्पेक्टर जसबीर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी कई युवाओं से वसूली का आरोप

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपी पहले भी 8 से 10 युवाओं को नौकरी दिलवा चुके हैं। उनसे 2 से 3 लाख रुपये तक की रिश्वत ली गई थी। अधिकांश युवक 8वीं से 10वीं कक्षा तक पढ़े थे। इन आरोपों की भी जांच की जा रही है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments