गोलाबाजार में सनसनी: 14 वर्षीय किशोरी लापता, बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

सन्दिग्ध हाल में गायब होने से परिजन में दहसत,नमाजड्ड मुक़दमा दर्ज

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ बृजनाथ तिवारी (ग़ोला तहसील )

गोलाबाजार (गोरखपुर), 26 फरवरी। गोरखपुर जनपद के गोला थाना क्षेत्र से 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नामजद युवक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 131 व 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में तरह-तरह की चर्चाएं तेज हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री बीते बुधवार को दोपहर करीब दो बजे घर से घास काटने के लिए निकली थी। देर शाम तक उसके वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। आसपास के खेतों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सहेलियों से पूछताछ की गई तो आरोप सामने आया कि गांव का एक युवक उसे बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल से अपने साथ कहीं ले गया।

परिजनों का यह भी आरोप है कि किशोरी घर से कुछ नगदी और जेवरात भी साथ ले गई है। जब परिजन आरोपी युवक के घर जानकारी लेने पहुंचे तो उन्हें कथित तौर पर धमकी दी गई। इससे आक्रोशित परिवार ने थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और तत्काल कार्रवाई की मांग की।

विनियमितिकरण में देरी बनी जानलेवा? मानसिक दबाव में महामंत्री को हृदयाघात, प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल Read More विनियमितिकरण में देरी बनी जानलेवा? मानसिक दबाव में महामंत्री को हृदयाघात, प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए नामजद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी राकेश रोशन सिंह ने बताया कि नाबालिग के परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है और किशोरी की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस टीम सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से आरोपी की तलाश में जुटी है।

जगदीशपुर, भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा  बैट्री चोरियों के 05 अभियोगों का अनावरण Read More जगदीशपुर, भाले सुल्तान शहीद स्मारक पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा  बैट्री चोरियों के 05 अभियोगों का अनावरण

पुलिस का कहना है कि नाबालिग की सकुशल बरामदगी प्राथमिकता है। वहीं परिवार ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर बेटी को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। मामले की जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही 

 अम्बेडकर दिवस की पूर्व संध्या पर न्यायाधीश ने विधि महाविद्यालय में किया जागरूकता शिविर Read More  अम्बेडकर दिवस की पूर्व संध्या पर न्यायाधीश ने विधि महाविद्यालय में किया जागरूकता शिविर

Post Comments

Comments